{"_id":"6af5fe69a9ed45503809e9e7","slug":"five-eminent-individuals-received-the-kayastha-gaurav-samman-ballia-news-c-190-1-bal1002-177010-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पांच विभूतियों को मिला कायस्थ गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पांच विभूतियों को मिला कायस्थ गौरव सम्मान
विज्ञापन
नगर के भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर आयोजित पूजन-अर्चन के राज्य महिला आयोग के सदस्य सुनीत
बलिया। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के तत्वावधान में बुधवार की देर रात तक नगर स्थित ऐतिहासिक श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कायस्थ समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक समारोह में कलाकारों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दयालानंद राय, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. मनीष श्रीवास्तव, राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त जीतेन्द्र श्रीवास्तव और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव को कायस्थ गौरव सम्मान दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार को पोर्ट्रेट, अंगवस्त्र और कलम भेंटकर सम्मानित किया गया। हेमंत मिश्र भी सम्मानित हुए।
संत कुमार ने मंदिर के मुख्य द्वार से जापलिनगंज तक मार्ग का नाम श्री चित्रगुप्त मंदिर मार्ग रखने की घोषणा की।
इस मौके पर सुशील श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, नवनीत, जीके श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, अशोक आदि थे। अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष एवं झारखंड पुलिस के पूर्व आईजी दीपक कुमार वर्मा ने किया। संचालन प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने किया।