फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five criminals arrested in police encounter in connection with shopkeeper murder in Ballia

UP: बलिया हत्याकांड में सात घंटे में बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश गिरफ्तार; इस वजह से दुकानदार को मारी थी गोली

Fri, 26 Dec 2025 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Dec 2025 12:42 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में चखना के पैसे के विवाद में दुकानदार की गोली मार कर हत्या की गई थी। हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। कार्रवाई में दो अभियुक्तों को पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Five criminals arrested in police encounter in connection with shopkeeper murder in Ballia
बलिया हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में स्वाट/सर्विलांस टीम व रसड़ा पुलिस की संयुक्त रूप ने दुकानदार की हत्या मामले में सात घंटे में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मुठभेड़ में अभियुक्त मंजीत सिंह व  संदीप सिंह को पैर में गोली लगने के बाद व तीन अन्य अभियुक्त अतुल सिंह, प्रवीण सिंह व प्रभात सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कुल पांच अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से असलहा व बाइक बरामद किया गया। बदमाशों से शराब पीने के दौरान चखना के पैसे को लेकर दुकानदार से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस को कैसे मिली सफलता
रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता ने बताया कि मुंडेरा रोड कटुहरा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तिओं के चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश मंजीत सिंह निवासी मडहीं के बाएं पैर में गोली लगी, संदीप सिंह निवासी खजुरगांव बाएं पैर में गोली लगी। वहीं अतुल सिंह निवासी खजुरगांव, प्रवीण सिंह निवासी शेखनपुर, प्रभात सिंह निवासी खजुरगांव को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से युवक की मौत, अवैध पिस्टल लेकर जौनपुर से आया था भाई

पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाशों द्वारा राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह कासिमाबाद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या की गई थी। घायल बदमाशों मंजीत सिंह, संदीप सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। उधर, पकड़ गए अन्य बदमाशों की तलाशी में उनके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस व दो मोटर साइकिल बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed