फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five cheaters caught in exam

Ballia News: परीक्षा में पांच नकलची पकड़े

Tue, 28 Apr 2026 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five cheaters caught in exam
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दल टीम दो ने परीक्षा की तीनों पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ़ प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सचल दल टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण करने के साथ ही परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र, परिचय-पत्र इत्यादि की जांच की। दस्ते ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों को जांचा-परखा। टीम ने मथुरा पीजी काॅलेज, बलिया से चार परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की। इसके साथ टीडी काॅलेज में एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन प्राप्त हुआ। टीम में डा़ स्मिता, डा़ शैलेश एवं डा़ आकाश मौर्या शामिल रहे। विश्वविद्यालय की ओर से दो टीमें गठित की गई हैं। दूसरी टीम में डॉ़ दुर्गा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में डॉ़ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ़ सौम्या तिवारी एवं डॉ़ संजीव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed