फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five accused arrested in youth's murder

युवक की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in youth's murder
थाना क्षेत्र के गांव कठौड़ा में सोमवार रात गोलीमार हुई युवक की हत्या पूरी पुलिस टीम के सामने हुई थी। पुलिस ने युवक की हत्या में भाई की तहरीर पर मृतक के साथ गए दोस्तों पर ही एफआईआर किया है। मामले में पांच दोस्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, घटना के समय की फेसबुक पर लाइव हुई वीडियो और बाद में अपलोड की गई वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्रगांव कठौड़ा में हुई हत्या को पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़ा बताया है। सिद्धेश्वर राय पुत्र रामजनम राय निवासी कठौड़ा की बहन माया राय की शादी सुदामा तिवारी निवासी सिकन्दरपुर से हुई थी। इनकी कोई संतान नहीं थी। माया कुमारी एक बच्चे को गोद लेकर सुल्तानपुर लाई थीं। ये लड़का सिद्धार्थ उर्फ लखन अब 20 वर्ष का है। माया कुमारी के पति का देहान्त नवंबर 2020 में हुआ था। एएनएम माया सितम्बर 2020 से ही अपने भाई सिद्धेश्वर राय के घर कठौड़ा में रहती हैं। सिद्धार्थ अपने साथी मुकेश पाण्डेय, अनीश शर्मा निवासी खरीद, शमशाद निवासी बालूपुर खेजुरी, सोनू यादव निवासी खरीद, प्रीतम निवासी लोहारपट्टी, आकाश निवासी जमालपुर, सुधीर यादव निवासी मिल्की मोहल्ला और 20 से 25 अन्य अज्ञात साथियों के साथ एक राय होकर सोमवार शाम 05.15 बजे सिद्धेश्वर राय के दरवाजे पर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव का कहना है कि सिद्धेश्वर राय इतने लोगों को देख डर गए और घर में अन्दर दरवाजा बन्द कर लिया। पुलिस की कहानी के अनुसार सिद्धार्थ और साथियों ने गाली देते हुए माया कुमारी से मिलने के लिए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सिद्धेश्वर के पुत्र शांतनु ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर सिद्धार्थ और साथी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। उसी समय योगेन्द्र वर्मा के घर के बगल में अनीश शर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। अनीश के भाई गुंजन शर्मा पुत्र जंगबहादुर शर्मा की तहरीर पर उफरोक्त मुकेश पाण्डेय और सात दोस्तों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गई है। रात में ही अधिकारियों ने भी दौरा किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। एक खोखा बरामद हुआ। मौके से मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं। शमशाद, सोनू यादव, सुधीर यादव, आकाश, प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के सामने गोली नहीं चली है। सिद्धार्थ मामा के घर से कुछ दूरी पर ये घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। राजकरन नय्यर, एसपी बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed