फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   First Dairy Producer's Association to be formed in Sohav Block in collaboration with NABARD

सोहांव ब्लॉक में नाबार्ड के सहयोग से बनेगा पहला डेयरी उत्पादक संघ

Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
First Dairy Producer's Association to be formed in Sohav Block in collaboration with NABARD
नरहीं। सोहांव ब्लॉक में जिले के पहले डेयरी उत्पादक संघ बनाने के लिए नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अखिलेश कुमार झा और मां सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया के सचिव डॉ. सुधीर कुमार सिंह की ओर से बसुदेवा, कैथवली, नरही आदि गांवों के पशुपालकों से मिलकर डेयरी उत्पादक कंपनी के गठन और रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की।
विज्ञापन

पशुपालकों ने डेयरी क्षेत्र में कार्य के अपने अनुभव को साझा किया। बताया कि करोना काल में सबसे ज्यादा परेशानी दुग्ध बिक्री को लेकर हुई। हम सभी को अपने दूध को कम कीमत में ही आसपास में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। डीडीएम नाबार्ड ने कई सुझाव पशुपालकों को दिए। किसानों ने अपनी पूंजी कंपनी के गठन में लगाने की सहमति प्रदान की। डॉ .सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डेयरी उत्पादक कंपनी में सदस्यता लेने के लिए लगभग 700 किसान अपनी सहमति व्यक्त कर चुके हैं। वैभव नारायण राय, नमो नारायण राय, राजनारायण सिंह, भोलानाथ यादव, अनिल कुमार गुप्ता सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed