फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fired on the police station in-charge, got shot in the leg in the encounter

Ballia News: थाना प्रभारी पर किया फायर , मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Sat, 05 Jul 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fired on the police station in-charge, got shot in the leg in the encounter
बलिया / रसड़ा । नगहर चांदपुर डुमरिया मार्ग पर छुपाकर रखे अवैध असलहे को बरामद करने के लिए बृहस्पतिवार की रात आरोपी मानवेन्द्र सिंह को लेकर रसड़ा पुलिस मौके पर पहंुची। मौका पाकर आरोपी ने छुपाए हथियार से ही थाना प्रभारी पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

धन्नू राजभर निवासी वार्ड नं एक महावीर अखाड़ा को मुडेरा गांव निवासी अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह ने 13 जून को रामपुर पुलिया के पास अपने साथियों के साथ गोली मारी थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में उपयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस कस्टडी से रिमांड में लेकर जिला कारागार मऊ से रसड़ा कोतवाली लाकर विवेचक उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा व निरीक्षक विपिन सिंह द्वारा पूछताछ की गई।
विज्ञापन

अभियुक्त मानवेन्द्र ने बताया कि धन्नू को गोली मारने के बाद साथियों के साथ भाग गए। घटना में प्रयुक्त असलहे को नगहर चांदपुर डुमरिया मार्ग पर छुपाकर रख दिया था। पुलिस टीम हथियार बरामदगी के लिए अभियुक्त को साथ में लेकर बताए स्थान पर पहुंची। रात का अंधेरा होने के कारण टाॅर्च की रोशनी दिखाई जा रही थी, अचानक अभियुक्त तेज कदम से आगे बढ़कर छुपाई गई पिस्टल को उठा लिया और प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह पर फायर कर दिया। निरीक्षक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त ने फिर फायर करने का प्रयास किया तब तक पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ में गोली चलाई। जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगी। एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि जानलेवा हमले का अभियुक्त घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के दौरान प्रभारी निरीक्षक पर फायर के भागने के फिराक में था, पुलिस की आत्मरक्षा में चलाई गई गोली उसके पैर में लगने के बाद गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed