फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire station inaugurated in Gauramadanpura; 300 villages to benefit.

Ballia News: गौरामदनपुरा में अग्निशमन केंद्र का अनावरण, 300 गांवों को होगा फायदा

Mon, 20 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire station inaugurated in Gauramadanpura; 300 villages to benefit.
पूर क्षेत्र के गौरामदनपुरा ​स्थित अ​ग्निशमन केंद्र।संवाद
पूर । बलिया जिले के पूर (गौरामदनपुरा) में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का रविवार को अनावरण किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से बेल्थरारोड और सिकंदरपुर तहसील के करीब तीन सौ गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि और पूर्व विधायक संजय यादव ने उद्घाटन के दौरान कहा कि इस केंद्र के चालू होने से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। अग्निशमन केंद्र लंबे समय से बनकर तैयार था, लेकिन इसके चालू न होने के कारण क्षेत्र में आग लगने पर दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश सिंह, थानाध्यक्ष नगरा संजय मिश्र, थानाध्यक्ष पकड़ी मिथिलेश कुमार और अग्निशमन केंद्र प्रभारी संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed