{"_id":"67eaf11a86703a7a76068111","slug":"fire-caused-by-short-circuit-ballia-news-c-190-1-svns1007-136718-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में सोमवार की सुबह बिजली शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में चार परिवारों की पांच झोपड़ियां जल गईं। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार को ही सुग्रीव के लड़के का मुंडन संस्कार होना था। घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन आग लगने से सबकुछ जल राख हो गया।
जानकारी के अनुसार सेमरिया गांव निवासी सुग्रीव साह पुत्र किशोरी साह की रिहायशी झोपड़ी में सुबह लगभग चार बजे बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते झोपड़ी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित लल्लन साह, शंभू साह, कन्हैया साह की रिहायशी झोपड़ियों को ही अपने आगोश में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पूरे बस्ती में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक घंटा के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज अश्विनी मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश राम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं, एक घंटे बाद क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंच अपने कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
आग से ढाई बीघा में लगी फसल राख :सुखपुरा। थाना क्षेत्र गड़वार राकोपुर मौजा में रविवार शाम अज्ञात कारण से लगी आग में खरहाटार निवासी सुरेंद्र सिंह की करीब ढाई बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग लगने के साथ ही लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड नहीं आया, लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना इलाके के लेखपाल को भी दे दिया है।