फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered on three

पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर दर्ज की एफआईआर

Sun, 04 Jul 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on three
कासिमाबाद मार्ग के अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात बिजली की वायरिंग करते समय करंट से मिस्त्री की मौत के मामले में मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने गृह स्वामी समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। पिता अमीरचंद राम ने तहरीर में आरोप लगाया कि लापरवाही से लगे नंगे तार के कारण मेरे पुत्र विशाल कुमार (26) की मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने गृह स्वामी प्रमोद तिवारी निवासी नगहर तिवारीपुर, सोनू कुमार ठेकेदार और विजेंद्र निवासी मंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास प्रमोद तिवारी के मकान में बिजली वायरिंग का कार्य चल रहा था। वायरिंग करते समय विशाल कुमार करंट की जद में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां काम कर रहे मजदूर भी वहां से भाग खड़े हुए। जानकारी होने पर घटना स्थल पहुंचे परिजनों ने विशाल को मृत देखकर आक्रोशित हो उठे और रात्रि 9 बजे दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों संग नवीन कृषि मंडी के समीप रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल नागेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी प्रभु दयाल, क्षेत्राधिकारी एसएन वैश्य ने पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिए जाने पर ग्रामीणों ने रात 10.30 बजे चक्का जाम समाप्त कर दिया। विशाल घर का कमांऊ सदस्य था तथा दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और अभी मात्र नौ माह का एक पुत्र है। पत्नी सहित परिजनों को रो-रो कर हाल बुरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed