फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against five individuals in a case involving a extortion demand and threats.

Ballia News: डेढ़ लाख रंगदारी, धमकी मामले में पांच पर प्राथमिकी

Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals in a case involving a extortion demand and threats.
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज निवासी मेराज आलम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में मारपीट रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने जावेद खान, कैफ खान, रेयाज शेख, फरहान शेख व मेराज अहमद निवासी बहेरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि उमरगंज निवासी मेराज आलम ने सीजेएम कोर्ट में दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 16 फरवरी को मोबाइल पर धमकी देकर उसे गड़वार रोड स्थित एक बिरयानी की दुकान पर बुलाया गया, जहां पहले से जावेद खान, कैफ खान, रेयाज शेख, फरहान शेख व मेराज अहमद मौजूद थे, उन्होने गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन सादे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए गए। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई तथा एक व्यक्ति का मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। कोतवाली पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से आहत होकर कोर्ट में आवेदन दिया। कोतवाल ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed