{"_id":"633337537dd4326e8c7f0a2c","slug":"fir-on-three-in-recovery-from-traders-ballia-news-vns676344531","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से वसूली में तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से वसूली में तीन पर एफआईआर
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सोमवार को कस्बे में व्यापारियों के प्रशिक्षण के दौरान लगे वसूली मामले में स्थानीय पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी व्यापारियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की तहरीर दी गई है।
स्थानीय बाजार में सोमवार को एफएसडीए की ओर से नामित लोग व्यापारियों को प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे थे। बाजार में प्रशिक्षण के नाम पर पैसा वसूल रहे तीन लोगों को व्यवसायियों ने घेर लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय मौके पर पहुंच गए। तीन लोगों द्वारा पैसा लेने के बाद रसीद भी दी गई थी। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पैसा वापस करा दिया। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवती थाने पहुंचे। व्यवसायियों की ओर से तीन नामजद लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तीनों ने अपना नाम हेमंत मिश्रा निवासी बेलहरी, पवन तिवारी निवासी चकिया तथा अजय मिश्रा निवासी जगदेवा बताया है। व्यवसायियों का आरोप है कि उक्त तीनों अपने आप को खाद्य सुरक्षा विभाग का बताकर व्यापारियों को प्रशिक्षण देने के नाम पर कई छोटे तथा बड़े दुकानदारों से 900 रुपये लेकर रसीद दी है। दुकानदारों को धमकाकर पैसा लिया गया। उधर, हेमंत मिश्रा का कहना है कि हमारे संस्थान बेंटोग्रीन स्किल प्राइवेट लिमिटेड को दुकानदारों को प्रशिक्षण देने के लिए चुना गया है। इच्छुक दुकानदारों को सशुल्क रसीद दे रहे थे। सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान के साथ रेवती थाने पहुंचे एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्रा ने बताया कि उक्त लोगों के पास प्रशिक्षण देने का अधिकारी नहीं है। इनकी गाड़ी का चालान कर दिया गया है। उधर, स्टेट प्रोजेक्ट कोआर्डिनिर हेमंत कुमार मिश्रा ने भी व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी है। चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, ईओ, राणाप्रताप यादव आदि पर गाली देने और धमकी देने का आरोप लगाया है।