फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on many in violation of code of conduct

आचार संहिता के उल्लंघन में कई पर एफआईआर

Fri, 11 Feb 2022 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
FIR on many in violation of code of conduct
विधानसभा चुनाव में नियमों का पालन नहीं करने पर कई लोगों पर आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर हरिहांकला तथा भोजछपरा में सरकारी खंभों पर पेंट से प्रचार करने पर वीआईपी पार्टी में शामिल हुए अजय शंकर पांडेय कनक के खिलाफ दो मुकदमे रेवती पुलिस ने दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

हड़ियाकला गांव में सरकारी खम्भों पर प्रचार के लिए कांग्रेस नेता मदन कुमार यादव पर भी हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य हेड कांस्टेबल की तहरीर पर वशिष्ठ नगर में खंभों पर होर्डिंग्स लगाकर आचार संहिता उल्लंघन करने पर सपा नेता राजप्रताप यादव पर मामला दर्ज हुआ है। एसआई चन्द्रशेखर सिंह की तहरीर पर पियरौंटा गांव में पोस्टर चिपकाने पर सपा नेता संजय कुमार मिश्र, घर के मुख्य दरवाजे सहित बाहर पेण्टेड प्रचार भाजपा नेता राजकुमार वर्मा पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसआई सूरज सिंह की तहरीर पर जन अधिकार मंच के जिला महासचिव दया शंकर वर्मा पर आचार संहिता उलंघन का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता का उलंघन करने वालों के विरुद्ध निश्चित ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पीएसी और पुलिस हुई सक्रिय
विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। इसमें भाजपा, वीआईपी समेत अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा भी नामांकन किया गया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों की जांच-पड़ताल के बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा से लेकर खुफिया विभाग सादे वेश में अंदर व बाहर तैनात रही। इस दौरान गोपनीय सूचना पर बवाल होने की सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा से लेकर भारी मात्रा में पीएसी व सिविल पुलिस हेलमेट, डंडा आदि लेकर एहतियात के तौर पर तैनात रहे। वहीं टीडी कालेज चौराहे पर जुटे वीआईपी एवं भाजपा के समर्थकों को पीएसी के जवान हटाते रहे। लेकिन भीड़ कुछ दूर जाकर पुन: वापस चली आ रही थी। अंत में जैसे ही वीआईपी के प्रत्याशी कनक पांडेय व एनडीए की प्रत्याशी केतकी सिंह नामांकन कर बाहर निकली। वैसे ही उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। इन लोगों के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

नामांकन को लेकर पूरे दिन जाम से कराहता रहा नगर
बलिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय नामांकन करने पहुंचे भाजपा, वीआईपी, कांग्रेस नेताओं के समर्थकों के भीड़ से पूरा नगर जाम के झाम से कराहता नजर आया। जबकि जाम को छुडाने के लिए यातायात प्रभारी व पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। बावजूद जाम से लोगों को निजात नहीं मिला। आलम यह था कि टीडी चौराहा, गड़वार चौराहा, मिड्ढी चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, ओवर ब्रिज, जगदीशपुर चौराहा पूरे दिन जाम में फंसा रहा है। जिससे निजात दिलाने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के पसने छूटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed