फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR directed against suspended in-charge XEN

Ballia News: निलंबित प्रभारी एक्सईन पर एफआईआर का निर्देश

Mon, 09 Oct 2023 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
FIR directed against suspended in-charge XEN
जल निगम नगरीय के निलंबित प्रभारी अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव के खिलाफ अमृत कार्यक्रम सीवरेज योजना में बरती गई अनियमितता में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने दिया है। इस क्रम में जल निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने विभाग के अधिशासी अभियंता को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें नगर पालिका बलिया में अमृत कार्यक्रम के तहत बन रही सीवरेज योजना के निर्माण कार्य में अनियमिता सामने आने के बाद शासन के निर्देश पर दो माह पहले टीम ने जांच की थी। जांच में सामने आया कि योजना के तहत प्रथम किस्त के तौर पर 6.58 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई थी जिसके सापेक्ष 16 करोड़ 12 लाख 97 हजार का भुगतान फर्मों को किया गया है। इसके लिए 10 करोड़ 42 लाख 37 हजार का भुगतान अन्य योजनाओं से फंड डायवर्जन कर किया गया है। जबकि किसी सक्षम स्तर से स्वीकृति के बाबत कोई अभिलेख नहीं मिल सका। योजना के तहत कराए गए कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए टेस्ट रिपोर्ट आदि उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed