फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against seven named and 60 unidentified for blocking the road

Ballia News: सड़क जाम करने में सात नामजद और 60 अज्ञात पर एफआईआर

Mon, 30 Dec 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
FIR against seven named and 60 unidentified for blocking the road

विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बीएसएनल टावर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली में दबने से साइकिल सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई थी। परिजन और ग्रामीणों ने मांगों को लेकर ढाई घंटे तक मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस ने जाम लगाने वाले सात नामजद सहित 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

गड़वार थाना क्षेत्र के बिंद टोला निवासी श्रवण कुमार (35) नरही के किसी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बृहस्पतिवार की शाम को साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक चक्का जाम किया था। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर व एसडीएम सदर आरके मिश्रा के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद शाहिद 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed