फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against 12 people including councilor for throwing garbage at EO's residence

Ballia News: ईओ के आवास पर कूडा फेंकने पर सभासद सहित 12 पर प्राथमिकी

Wed, 26 Nov 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
FIR against 12 people including councilor for throwing garbage at EO's residence
बलिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के सरकारी आवास के सामने कूडा फेंकने और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सभासद अमित दूबे और पूर्व सभासद विकास पांडेय लाला और दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसको लेकर सभासदों में नाराजगी है। इसे जिला प्रशासन की तानाशाही बताया है।
विज्ञापन

नपा के कर्मचारी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ईओ के आवास के मुख्य गेट के सामने वार्ड 12 सिविल लाइन के सभासद अमित दूबे और पूर्व सभासद विकास पांडेय लाला के साथ ही आठ-दस लोगों ने कूड़ा फेंका और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। चेतावनी दी कि अगर दो दिन बाद कूडा नहीं उठेगा तो उच्चाधिकारियों के आवासाें पर कूडा फेंका जाएगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट समेत कुछ अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed