फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting on two sides, eight people injured

दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल

Thu, 25 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fighting on two sides, eight people injured
दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के कछुआरा मठिया गांव में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। उधर, दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कछुआरा मठिया गांव निवासी नंदलाल (35) गुरुवार की सुबह अपने गांव से सिकन्दरपुर किसी कार्य से बाइक से आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही आशुतोष गिरी व आकाश गिरी से विवाद हो गया। इस दौरान नंदलाल ने इसकी सूचना मोबाइल से अपने घर के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर के लोग भी सिकन्दरपुर पहुंच गए हालांकि इस दौरान दूसरा पक्ष वापस घर चला गया। इसके बाद गांव पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसमें पक्ष से बृजेश (40), नंदलाल (38,) रवि राजभर (25), बब्बल पत्नी छोटेलाल (30) व दूसरे पक्ष से विजय सेन गिरी (60), आशुतोष गिरी 25, आकाश गिरी (23, अमरनाथ गिरी (52) घायल हो गए। सभी घायलों को गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य सिकन्दरपुर पहुंचाया) जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed