फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting in children's dispute, one died

बच्चों के विवाद में मारपीट,, एक की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fighting in children's dispute, one died
जयप्रकाश नगर। बैरिया थानाक्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगावा) में 15 मार्च की देर शाम दो परिवार के बच्चों में मारपीट हो गई थी। बाद में परिजन भी आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक परिवार के पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया। पीड़ित घायल को छपरा लेकर चले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात पिता की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगांवा) निवासी परमानन्द बिंद का सात वर्षीय पुत्र नमी बिंद 15 मार्च की शाम गांव के दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। गांव के ही रामभजू बिंद के परिवार के बच्चों के साथ बीच रास्ते में उसकी कहासुनी हो गई। बच्चों से शुरू मारपीट में दोनों परिवारों के बड़े भी कूद गए। इसमें एक पक्ष के परमानंद बिंद, उनकी पुत्री लाली कुमारी (12) घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। घायल के परिजन अपनी सुविधानुसार दोनों को छपरा लेकर चले गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात छपरा के एक निजी अस्पताल में परमानंद की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुत्री की स्थिति गंभीर देख उसे सोनबरसा भेजा गया। जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक परमानन्द बिंद के चचेरे भाई सुग्रीव बिंद, पत्नी मीरा देवी ने आरोप लगाया कि हमारे लड़के को तीन दिन पहले से ही रोज-रोज मारते थे। इसको लेकर झगड़ा हुआ और मेरा परिवार उजड़ गया। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के रमेश्वर टोला (अठगांवा) में हुई मारपीट के दौरान मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed