{"_id":"609ac6618ebc3e7de405db19","slug":"fight-on-two-sides-ncr-on-eight-ballia-news-vns589040089","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, आठ पर एनसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, आठ पर एनसीआर
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में सोमवार की देर शाम ग्राम प्रधानी के जीत की मिठाई बांटने को लेकर हारे हुए प्रत्याशी के साथ हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे के साथ ही ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेवती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसमें से पांच लोगों को चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का एनसीआर दर्ज किया है।
बताया जाता है अधिसिझुआ गांव में प्रियंका पत्नी मनोज बिंद दूसरे नंबर की प्रत्याशी तेतरी देवी पत्नी मुन्ना यादव को हराकर ग्राम प्रधान बनी हैं। सोमवार की देर शाम भगवान को प्रसाद चढ़ाकर नवनिर्वाचित प्रधान के पति मनोज बिंद व उनके समर्थक गांव में प्रसाद बांटते हुए तेतरी देवी के दरवाजे तक पहुंच गए। यह हारे हुए प्रधान प्रत्याशी तेतरी देवी के परिजनों को नागवार लगा और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। प्रधान पति बोले भगवान का प्रसाद है ले लीजिए लेकिन तेतरी देवी के परिजनों ने उसे जीत की मिठाई बताते हुए उन्हें दरवाजे से चले जाने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हो गई।
मारपीट में यह हुए घायल
मारपीट में दोनों पक्षों के राजबलि यादव 60, पतरु यादव 32, कुमारी मिनता 16 पुत्री सुनील यादव, सुकरी देवी 40 पत्नी सुनील यादव, लल्लन यादव 52, अंजलि 45 पत्नी शिवजी, देवांति 50 पत्नी ललन, सुधीर 25 पुत्र जयप्रकाश व संजय 35 पुत्र लल्लन घायल हो गए। रेवती पुलिस ने सुधीर प्रसाद की तहरीर पर चार लोगों व दूसरे पक्ष के राजबलि यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया चुनावी रंजिश में मारपीट हुई है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।