फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight for playing obscene song, FIR

Ballia News: अश्लील गाना बजाने को लेकर मारपीट, एफआईआर

Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fight for playing obscene song, FIR
कोतवाली क्षेत्र के देवडीह में बृहस्पतिवार की रात अश्लील गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देवडीह में राजभर बस्ती के पास धर्मेंद्र गुप्ता की किराने की दुकान है। उनके द्वारा गाना बजाने पर पास के राजभर बस्ती के युवाओं द्वारा विरोध किया जा रहा था। युवाओं का आरोप है कि दुकानदार द्वारा दिन भर अश्लीलता फैलाने वाले गाने बजाए जाते हैं। इससे उनकी घर की महिलाएं असहज महसूस करती हैं। वहीं दुकानदार का कहना था कि वह सामान्य गाने ही बजाता है जो कि हर जगह बजते हैं। इसी बात को लेकर चल रही तनातनी में बृहस्पतिवार की रात राजभर बस्ती के दो युवक अजीत व संजय की दुकानदार धर्मेंद्र से कुछ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें राजभर बस्ती के युवकों ने दुकानदार व उसके दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में घायल दुकानदार की मां रामकली देवी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गाना बजाने को लेकर मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed