{"_id":"59762b904f1c1b45628b46d7","slug":"fifty-percent-of-seats-to-be-increased-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"काॅलेजाें में बढ़ाई जाएं पचास फीसदी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काॅलेजाें में बढ़ाई जाएं पचास फीसदी सीटें
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया।
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट के बाहर खड़े टीडी कालेज के छात्रनेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न कालेजों के छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कालेजों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
साथ ही महाविद्यालयों में खाली पड़े सीटों पर शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग की। इसके बाद आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह जनपद अत्यंत पिछड़ा हुआ है। ऐसे में यहां के छात्र अपने जिले में ही रहकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का काम करते हैं। अगर छात्रों को प्रवेश नियत सीट से बढ़ाकर नहीं किया गया तो वे चौखट से बाहर हो जाएंगे।
इस मौके पर राकेश सिंह टिंकू और मिथिलेश यादव मोती ने कहा कि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीटों में कटौती के लिए कहीं न कहीं शिक्षकों की कमी सामने आ रही है। जरुरी है कि शिक्षकों का भी पदस्थापन किया जाना चाहिए। अगर सीटोें में बढ़ोतरी नहीं की गई तो जिले के छात्र चुप बैठने वाले नहीं है। इस मौके पर नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, विनायक तिवारी, अभिषेक सेन, सूर्य प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, धर्मराज चौधरी, रंजीत कुमार निहाल, अजीत कुमार यादव, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।