{"_id":"6acd3ce758433d3d220763d4","slug":"female-student-killed-home-guard-injured-after-being-hit-by-a-truck-ballia-news-c-190-1-ana1001-174981-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, होमगार्ड घायल
विज्ञापन
फेफना में हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर उपस्थित लोगों की भीड़। जागरुक पाठक
- फोटो : 1
फेफना। रसड़ा-फेफना मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार कक्षा 11 की छात्रा संध्या मौर्य (18) की मौत हो गई। जबकि ड्यूटी पर जा रहा होमगार्ड राज नारायण सिंह (48) घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। एकौनी निवासी रमेश चंद्र मौर्य की बेटी संध्या मौर्य फेफना स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती थी। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रसड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस दौरान ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड राज नारायण सिंह भी ट्रक की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में संध्या को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। खुद को घिरता देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुंचे परिजन शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। फेफना थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद फरार चालक की तलाश और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।