फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female police personnel and female students took out a rally.

Ballia News: महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने निकाली रैली

Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Female police personnel and female students took out a rally.
मिशन श​क्ति के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकालकर महिलाओं को जागरुक करती महिला आरक्षी। जागरु
बलिया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को जिले में मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ हुआ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देने के लिए महिला पुलिसकर्मियों, छात्राओं और आशा बहुओं ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर चित्तू पांडेय चौराहा और रेलवे स्टेशन रोड होते हुए शहीद पार्क चौक पहुंचकर समाप्त हुई।
इसमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह, महिला पुलिसकर्मी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। मिशन शक्ति-6 के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed