{"_id":"5f05ded28ebc3e63a145b9ab","slug":"female-pcs-officer-suicides-six-including-city-panchayat-president-sued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला PCS अधिकारी आत्महत्या: प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद भाजपा नेता समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला PCS अधिकारी आत्महत्या: प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद भाजपा नेता समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
Wed, 08 Jul 2020 10:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय प्रकरण में रोज नित नई जानकारी सामने आ रही है। मामले में बुधवार को प्रियंका गांधी ने के ट्वीट कर संज्ञान लिया था और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
शाम होते-होते शहर कोतवाली में गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुवान ग्राम निवासी विजयानन्द राय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, भाई ने भाजपा नेता समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
इसमें मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, ईओ संजय राव व कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के साथ ही दो अन्य को आईपीसी की धारा 306 ( आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करना ) के तहत आरोपी बनाया गया है।
मनियर की 30 वर्षीय पीसीएस अफसर मणिमंजरी की लाश सोमवार को उनके कमरे में पंखे के हुक से लटकती मिली थी। अधिकारी के पिता ने भी मंगलवार को बेटी की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया था। मंजरी के भाई ने जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उसी तरह के आरोप अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने भी एक दिन पहले लगाते हुए डीएम को पत्र दिया था।
मनियर की 30 वर्षीय पीसीएस अफसर मणिमंजरी की लाश सोमवार को उनके कमरे में पंखे के हुक से लटकती मिली थी। अधिकारी के पिता ने भी मंगलवार को बेटी की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया था। मंजरी के भाई ने जिस तरह के आरोप लगाए हैं, उसी तरह के आरोप अधिशासी अधिकारी सेवा संघ ने भी एक दिन पहले लगाते हुए डीएम को पत्र दिया था।
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
मणिमंजरी के भाई विजयानंद बुधवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए एफआईआर लिखवाई। एफआईआर के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता कुछ ठेकेदारों के साथ मिलकर लगातार गलत भुगतान कराने का अधिशासी अधिकारी पर दबाव बना रहे थे। इन लोगों के दबाव के कारण ही अधिशासी अधिकारी ने खुद को तीन महीने तक जिला मुख्यालय पर संबद्ध करा लिया था। दोबारा मनियर में तैनाती हुई तो फिर दबाव बनाया जाने लगा।
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एफआईआर के अनुसार मणिमंजरी के फर्जी हस्ताक्षर कर दुरुपयोग किया गया। इसमें टैक्स लिपिक विनोद सिंह और कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश भी शामिल थे। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष बिना टेंडर कराए ही दो करोड़ के 35 कार्यों को कराने का दबाव बना रहे थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें 18 काम एक ही ठेकेदार को दिया गया था। इसकी शिकायत अपर जिलाधिकारी से भी की गई थी। मनियर के पूर्व ईओ और सिकंदरपुर के वर्तमान ईओ संजय राव ने भी इसे लेकर दबाव बनाया। अधिशासी अधिकारी की गाड़ी का ड्राइवर भी उन लोगों से मिला हुआ था। शनिवार को ही ड्राइवर को हटा दिया था।
अधिशासी अधिकारी के भाई विजयानंद ने कहा कि जब भी वह बहन के यहां आता था, यह सब बातें बताती थीं। शहर कोतवाल विपिन सिंह के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। टीम बनाकर आगे की जांच की जाएगी।