फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father fulfilling mothers duty Kamlesh driving e rickshaw hugging innocent

पिता निभा रहा मां का फर्ज: मासूम को पेट में बांधकर ई-रिक्शा चला रहा कमलेश, दर्द भरी है इनकी कहानी

Wed, 19 Apr 2023 10:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

अपनी बच्ची को पेट से बांधकर लगा कर दो जून की रोटी की जुगाड़ में जुटा कमलेश सोशल मीडिया के कारण चर्चा का केंद्र बन गया है। करीब छह माह पूर्व एक हादसे में पत्नी की मौत  हो गई थी।

विज्ञापन
Father fulfilling mothers duty Kamlesh driving e rickshaw hugging innocent
कमलेश की गोद में उनकी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्सर बच्चों की परवरिश का ज्यादा समय मां के साथ गुजर जाता है। ऐसे में यह धारणा बन गई है कि पिता अकेले बच्चों को नहीं संभाल पाते हैं, लेकिन कई पिता इन सब मिथक को तोड़कर नई इबारत लिख रहे हैं। ऐसे पिता अपनी पत्नी के आकस्मिक निधन के बाद दूसरी शादी से इन्कार कर माता-पिता दोनों का प्यार बच्चों को दे रहे हैं। इसकी बानगी यूपी के बलिया में कमलेश हैं, जो पिता का फर्ज निभाने के साथ बच्चों को मां का दुलार भी दे रहे हैं। अपनी बच्ची को पेट से बांधकर लगा कर दो जून की रोटी की जुगाड़ में जुटा कमलेश सोशल मीडिया के कारण चर्चा का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन


करीब छह माह पूर्व एक हादसे में पत्नी की मौत के बाद से कमलेश दुधमुंही बच्ची को सीने से बांध कर ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार के भरण पोषण में जुटा है। इस दौरान कमलेश अपनी दिव्यांग मां की देखभाल भी पूरी तन्मयता से करता है। यह उसकी दिनचर्या में शामिल है।

विज्ञापन

 ट्रेन से गिरकर हुई थी पत्नी की मौत

दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासी कमलेश वर्मा उर्फ लकड़ी उम्र लगभग 40 साल पुत्र स्वर्गीय सुरेश वर्मा के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि करीब छह माह पहले पत्नी की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी। पत्नी के साथ छोड़ने के बाद भी कमलेश ने हिम्मत नहीं हारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सवा साल की दुधमुंही बच्ची के पालन-पोषण के साथ ही घर के खर्च का जिम्मा अपने सिर पर उठा लिया। हालांकि भूमिहीन होने के कारण कमलेश के सामने विकल्प भी सीमित थे। लेकिन बुलंद हौसलों से उसने किराया पर ई-रिक्शा लेकर चलाने का निर्णय किया और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।

कमलेश ने की तीन शादियां

बता दें कि कमलेश की तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी सहतवार थाना क्षेत्र में हुई थी, जिससे एक लड़का व एक लड़की है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद के कारण पत्नी बच्चे सहित दिल्ली में रह रही है। दूसरी शादी सावन छपरा में हुई थी। यह विवाह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और मतांतर होने के कारण संबंध विच्छेद हो गया।

तीसरी शादी रेवती से हुई थी, जो पत्नी मंदबुद्धि थी। उसने करीब सवा साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन होनी ने यहां भी कमलेश का साथ नहीं छोड़ा और करीब 8 महीने पहले छपरा से इलाज कर लौटने वक्त गौतम स्थान स्टेशन के पास तीसरी पत्नी की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई।

तब से कमलेश ने भाड़े का एक ई रिक्शा लेकर बच्ची को पेट पर बांधकर चला रहा है, जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed