फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fatehpur police arrested constable posted at Sikandarpur police station

UP पुलिस के सिपाही की करतूत: खुद को अविवाहित बता झांसे में लिया, फिर लड़की का अश्लील वीडियो किया वायरल; अरेस्ट

Thu, 12 Sep 2024 09:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 09:47 AM IST
सार

एक सिपाही द्वारा युवती का अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Fatehpur police arrested constable posted at Sikandarpur police station
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाने पर तैनात सिपाही प्रदीप सोनकर को फतेहपुर पुलिस ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए बलिया पुलिस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रदीप ने झूठे तथ्यों का सहारा लेकर एक युवती को झांसे में ले लिया। यही नहीं उससे शादी करने का आश्वासन देकर अश्लील वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर उसकी बहन को शादी का झांसा दिया था। वाट्सएप से वीडियो कॉल कर बहन की अश्लील फोटो व वीडियो रिकार्डिंग कर ली। इस बीच, युवती एवं उसके परिजनों को पता चला कि आरोपी सिपाही पहले से विवाहित है, फिर युवती की शादी अन्यत्र तय की गई, जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप अभियुक्त ने सोशल मीडिया पर शादी तुड़वाने के आशय से अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना अंतर्गत मोहामिदपुर गांव निवासी प्रदीप सोनकर का विवादों से पुराना नाता रहा है। जिले में करीब डेढ़ माह पूर्व प्रदीप उस समय चर्चा में आया था जब उसने तत्कालीन सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक पर वाजिब कारण होते हुए भी छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया था। आरोप था की समय से छुट्टी न मिलने के कारण पत्नी मनीषा का इलाज नहीं करा पाया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। यह घटना सामने आने के बाद सिकंदरपुर थानाध्यक्ष की खूब किरकिरी हुई थी।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने इसकी जांच सीओ सिकंदरपुर आशीष मिश्र को सौंपी। जिसकी जांच अभी प्रचलित है। हालांकि इस दौरान मनीषा के घर वालों ने प्रदीप समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। उधर, एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा का कहना है कि अभी मामला जानकारी में नहीं है, फतेहपुर पुलिस द्वारा कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed