{"_id":"5828bc394f1c1bf47eb3ccbf","slug":"farmers-will-have-to-be-happy-uttam-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खुशहाल होंगे तो बनेगा उत्तम प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खुशहाल होंगे तो बनेगा उत्तम प्रदेश
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर में आयोजित कृषि मेले का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते काबीना मंत्री मो. रिजवी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कृषि पर आधारित प्रदेश है। यहां के किसान और पशुपालक खुशहाल होंगे तभी यह उत्तम प्रदेश बनेगा। सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों पशुपालकों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। प्रदेश के पशुधन मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी ने ये बातें जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में रविवार को आयोजित किसान मेले के उद्घाटन के बाद कहीं।
नेशनल मिशन आन ऑयल सीड्स एंड ऑयल पाम योजनान्तर्गत आयोजित मेले का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति है कि किसान, नौजवान, गरीब सुरक्षित रहे और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कहा कि चुनाव पूर्व वादा किया गया था कि सरकार बनने पर सिंचाई मुफ्त की जाएगी। सरकार बनते ही नहरों और स्टेट ट्यूबवेल का पानी मुफ्त कर दिया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में नंबर वन है लेकिन यहां प्रति पशु दूध उत्पादन ढाई लीटर है। जबकि कई प्रदेशों में यह औसत चार से पांच लीटर है।
विज्ञापन
प्रदेश में भी यह औसत 4 से 5 लीटर प्रति पशु लाना है। इसके लिए सरकार किसानों को डेयरी आदि खुलवाने में मदद कर रही है। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, कृषि प्रसार अधिकारी पीयूष राय, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।