फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers welfare center will be made three more, exercise will start, the number will be

तीन और बनेंगे किसान कल्याण केंद्र, कवायद शुरू, संख्या होगी

Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers welfare center will be made three more, exercise will start, the number will be
रेवती, बेरुआरबारी में बनेगा किसान कल्याण केंद्र
विज्ञापन

जमीन मिलने से निर्माण का रास्ता हुआ साफ
बलिया। रेवती व बेरुआरबारी ब्लाक में आवंटित किसान कल्याण केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने इन दोनों ब्लॉकों के गांव में जमीन की तलाश कर ली है। दोनों किसान कल्याण केंद्र के लिए 160.28 लाख की धनराशि आवंटित है।
किसानों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ब्लाक में एक किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। शासन ने नौ किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की है। हर केंद्र के निर्माण के लिए 80.14 लाख रुपये जारी किए गए हैं। दुबहड़ ब्लॉक के सरयां गांव में केंद्र बन रहा है। रेवती व बेरुआरबारी ब्लॉक के गांवों में जमीन नहीं मिलने के कराण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि बेरुआरबारी के टंडवा व रेवती ब्लॉक के मानसिंह छपरा गांव में जमीन मिल गई है।
विज्ञापन

इनसेट
बैरिया, मुरली छपरा और बेलहरी में जमीन की तलाश
बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर बैरिया, मुरली छपरा और बेलहरी ब्लॉक में भी किसान कल्याण केंद्र बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। शासन ने कृषि विभाग से इन ब्लाकों में जमीन तलाश कर रिपोर्ट देने को कहा है। जमीन उपलब्ध होने पर वर्ष 2022-23 में इन तीन ब्लॉकों 240.42 लाख रुपये से केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed