फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers panic after seeing clouds in the sky

आसमान में बादल देख किसान घबराए

Sat, 02 Apr 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers panic after seeing clouds in the sky
बलिया। मौसम में बदलाव जारी है और आसमान में रुक रुक कर बादल भी छा रहे हैं। चैत माह में इस तरह का मौसम देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश हुई तो किसानों का काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

पिछले तीन चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रुक-रुक आसमान में बादल छाने व मौसम धुंध की तरह होने के कारण किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार वर्तमान में रबी की फसलें तैयार हो चुकी हैं और गेहूं-जौ के अलावा अन्य दलहनी फसलों की कटाई-मड़ाई भी चल रही है। मौसम के मिजाज से किसानों के चेहरों से हवाइयां उड़ रही हैं। शनिवार की सुबह आकाश में बादल घिरने व तेज पूरवा हवाएं चलने से खेतों में रखे गेहूं के बोझ की मड़ाई करना मुश्किल हो रहा है। मौसम देख अब किसानों में सामने एक ही प्रश्न खड़ा है कि क्या फसलों की मड़ाई समय से हो पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गेहूं की तैयार हो चली फसल कहीं खेत में कटने को तैयार है तो कहीं हाथ से काटकर बोझ की शक्ल में खेतों में ही मड़ाई के लिए रखी हुई हैं। कई इलाकों में दलहनी फसलों की भी मड़ाई अभी शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार की सुबह आकाश में अचानक छाए बादल देख किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गेहूं की कटाई के ऐन मौके पर बारिश या आंधी के साथ बरसात होने से फसलें बर्बाद होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी किसानों का हुआ था नुकसान
बलिया। पिछले वर्ष भी अप्रैल व मई माह में रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव को देख किसान पिछले वर्ष की याद कर सहम जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed