फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers blocked NH

मछुआरों ने जाल नहीं हटाया तो किसानों ने एनएच पर लगाया जाम

Thu, 10 Oct 2019 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked NH
बलिया। मछुआरों की ओर से मगई नदी में अवैध ढंग से जाल बिछाने को लेकर तीन दिन से नाराजगी जता रहे बड़ी संख्या में किसानोें ने गुरुवार को गाजीपुर और बलिया जिले के दुबिहा मोड़ के सामने एनएच को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों जनपदों की सीमा पर जाम लगने के कारण संबंधित एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मगई नदी से बांस बल्ली व अवैध जाल हटाया गया। इसके बाद किसानों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश और बाढ़ के बाद अभी तक पूरा करईल इलाका पानी से घिरा है। गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास मगई नदी में अवैध तरीके से जाल व बांस बल्ली लगाकर पानी के बहाव को रोक दिया गया था। यह मछली पकड़ने की नियत से किया गया था। किसानों की ओर से इसका विरोध करने पर मछुआरे गालीगलौज तथा मारपीट कर रहे थे। जाल लगाने के कारण जगदीशपुर, कथरिया, महेन, नरहीं, दौलतपुर, गोड़ऊर आदि गांवों में पानी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। इससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही थी। इसी को लेकर बीते दिनों किसानों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट भी कराया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे आजिज आकर किसानों ने गुरुवार दोपहर में दुबिहा मोड़ जो बलिया और गाजीपुर की सीमा है पर जाम लगा दिया। बाद में दोनों जनपद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाल हटवाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। इस मौके पर किसानों में मुख्य रूप से ओमनारायण राय, अजीत राय, विदेशी, गुड्डू, दिनेश राय, बब्लू राय, गुड्डू शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed