{"_id":"68e17674f488e9f93d028898","slug":"farmer-registry-could-not-be-done-for-even-half-the-farmers-ballia-news-c-190-bal1001-149550-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आधे किसानों की भी नहीं हो सकी फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आधे किसानों की भी नहीं हो सकी फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन
बलिया/पंदह। पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए शासन से प्रतिदिन माॅनिटरिंग की जा रही है। इसके बाद भी जिले में अभी तक छह तहसीलों में 48 प्रतिशत किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। इसके लिए तहसील व ब्लाॅक स्तर पर कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
डीएम फार्मर रजिस्ट्री का प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। उसके बाद भी कोई विशेष असर निचले स्तर पर दिखाई नही दे रहा है। जिले पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले करीब 4.55 लाख किसान हैं। इन सभी का फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री में गांव स्तर पर तैनात कर्मचारियों की रूचि न लेने से जिले की स्थिति प्रदेश में बेहतर नहीं है।
जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन तहसील स्तर पर बढ़ती संख्या की रिपोर्ट संकलित हो रही है। शासन से पीएम किसान निधि पाने वाले सभी किसानों का हर हाल में कराने का निर्देश दिया है। पंदह ब्लॉक के 25 गांवों में 16 हजार किसान पेंडिंग पंदह ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब है। यहां के 25 गांवों में 20438 लाभार्थी किसान हैं। इनमें से केवल 3650 किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराई है, जबकि 16788 किसान (82.15 प्रतिशत) अब भी इंतजार में हैं।