फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer climbing tree for one and a half hours due to fear of bull

Ballia News: सांड़ के डर से डेढ़ घंटे तक पेड़ पर चढ़ा रहा किसान

Fri, 28 Jul 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer climbing tree for one and a half hours due to fear of bull
क्षेत्र के संवरा गांव स्थित मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम बिगड़ैल सांड़ ने जमकर आतंक मचाया। उसके डर से एक किसान डेढ़ घंटे पेड़ पर चढ़ा रहा। दुकानदारों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। भगदड़ में बाइक सवार कई युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

बीते छह माह से बिगड़ैल सांड़ के आतंक से ग्रामीण परेशान है। लाठी-डंडे के साथ या लाल रंग देखने पर सांड़ हमला बोल कर घायल कर दे रहा है। बृहस्पतिवार की शाम संवरा निवासी खखनू चौहान पर दोबारा धावा बोल दिया। डर के मारे खखनू चौहान ने पेड़ पर चढ़ कर जान बचाई। डेढ़ घंटे तक खखनू चौहान के लिए सांड पेड़ के इर्द गिर्द घूमता रहा। ग्रामीणों का हुजूम पहुंचने पर वहा से भागा। अब तक सांड़ सुंदरम सिंह (16), चंद्रहास सिंह (65), अखिलेश प्रताप सिंह (60), खखनु चौहान (55) को हमला कर घायल कर चुका है। इसके हमले से घायल विजय वर्मा का बछड़ा मर गया था। सांड़ के आतंक से लोग अपने घर में सोने को मजबूर है। पशुपालन विभाग की टीम ने इसे दो बार पकड़ कर ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed