फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family members ruckus mother death private hospital in ballia

Ballia News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा बवाल, अस्पताल छोड़कर चिकित्सक व स्टाफ फरार

Fri, 05 Apr 2024 10:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

Ballia News: महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन
Family members ruckus mother death private hospital in ballia
महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के कोटवारी मोड़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर जम कर बवाल काट। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई का श्वसन देकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मंदा निवासिनी सीमा यादव (25) पति आत्मा प्रसव पीड़ा पर सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराए। 12 बजे के बाद प्रसूता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक परिजनों से आपरेशन करने को कहा। परिजनों की सहमति से चिकित्सक ने ऑपरेशन भी कर दिया। मरीज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने स्वयं मरीज को लेकर अपने निजी साधन से परिजनों के साथ मऊ ले गए। 
विज्ञापन


मऊ में भी हालत गंभीर होने पर बनारस के लिए निकले कि पीड़ित महिला रास्ते में ही दम तोड दिया। मौत की खबर लगते आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख अस्पताल छोड़कर चिकित्सा एवं स्टाफ सभी फरार हो गए। प्रसूता के दो बच्चियों जीवित और स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पति आत्मा यादव की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed