{"_id":"63c2c39177564b501d244ec8","slug":"fake-lucknow-rto-ri-caught-in-ballia-vehicle-fitted-with-lights-and-hooter-recovered-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर वसूली करने वाला पकड़ाया, बत्ती और हूटर लगा वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर वसूली करने वाला पकड़ाया, बत्ती और हूटर लगा वाहन बरामद
Sat, 14 Jan 2023 08:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,बलिया
अमर उजाला नेटवर्क,बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 PM IST
सार
बलिया में लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर अवैध वसूली करने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर लगा था।
विज्ञापन
बत्ती और हूटर लगा वाहन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बलिया जिले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा जो खुद को लखनऊ आरटीओ का आरआई बताकर अवैध वसूली कर रहा था। उसके पास से बत्ती और हूटर लगी इनोवा गाड़ी भी बरामद हुई है। वाहन को सीज कर दिया गया है। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी राम प्रवेश नामक फर्जी व्यक्ति अपने को आरआई बताकर जनपद में अवैध वसूली कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह शनिवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर इनोवा कार पर पड़ी। गाड़ी पर पुलिस की बत्ती और हूटर लगा था।
विज्ञापन
आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर गलत नाम
शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पर नाम गलत मिला। प्रभारी निरीक्षक गड़वार ने बताया कि आरोपी अपने को आरआई बताकर क्षेत्र में अवैध तरीके से कार्य करता था।
विज्ञापन
गाड़ी पर ऊपर बत्ती लगाई गई है। वह भी अवैध है। वाहन को सीज कर दिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।