{"_id":"690df8c5833f6eaa070d4c03","slug":"fake-ips-officer-arrested-for-marrying-young-woman-after-trapping-her-in-love-trap-uniform-recovered-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी आईपीएस अरेस्ट...युवती को प्रेमजाल में फंसाकर की थी शादी, ऐसे खुला राज; वर्दी और पहचान पत्र बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी आईपीएस अरेस्ट...युवती को प्रेमजाल में फंसाकर की थी शादी, ऐसे खुला राज; वर्दी और पहचान पत्र बरामद
Fri, 07 Nov 2025 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:19 PM IST
सार
बलिया जिले की पुलिस ने फर्जी आईपीएस को अरेस्ट किया है। उसने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। युवती ने इसकी शिकायत दोकटी थाने में दर्ज कराई तो आरोपी के पास से अशोक स्तंभ, आईडी कार्ड, आधार कार्ड आदि चीजें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने दी जानकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime News: बलिया के दोकटी पुलिस ने फर्जी आईपीएस बनकर धोखे से शादी करने वाले सुधीर राम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कब्जे से आईपीएस की वर्दी व उस पर लगाने वाले स्टार, अशोक स्तंभ, आईडी कार्ड, आधार कार्ड, टैबलेट बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त को चालान कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी ने बताया की गोपालगंज बिहार निवासी एक विवाहिता ने दोकटी पुलिस को शिकायत दर्ज कराया कि कूटरचित पहचान पत्र तैयार कर सुधीर राम आईपीएस अधिकारी बताकर धोखे से शादी कराई गई है। शंका होने पर विरोध के बाद आरोपी पति ने फर्जी आईपीएस की शिकायत किसी करने से मना किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही गाली-गलौज व परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष दोकटी अनूप जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीम गठित के उपनिरीक्षक रंजीत कुमार हमराहियों के साथ वांछित अभियुक्त सुधीर राम निवासी हृदयपुर को वाजिदपुर ढ़ाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी स्टार, एक जोड़ी अशोक स्तंभ व पहचान पत्र मिला। सीओ फहीम ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त राजस्थान 2021 कैडेट का आईपीएस अफसर बता रहा था। महाराष्ट्र के निश्चल के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। खुद की तैनाती धौलपुर बताया है। पुलिस ने बताया कि इसका परिवार वर्षों से कोलकता रहता था।