फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fair manner directed

निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश

Tue, 17 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fair manner directed
सहकारिता अपराध शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक डीएल रत्नम ने मंगलवार को चितबड़ागांव और गड़वार थाने का निरीक्षण किया। मातहतों को निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला मुख्यालय पर कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद पुलिस क्लब के मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्य में तेजी लाने को निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर अधिकारियों से वार्ता के दौरान कई बिंदुओं पर भी पूछताछ की। पुलिस क्लब के मरम्मत को लेकर अलग से पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह से भी बात की और गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। चितबड़गांव संवाददता के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के बाद एडीजी थाना थाने पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। कमियों पर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जब तक एडीजी थाने में रहे तब तक पुलिसकर्मियों और मातहत अफसरों के पसीने छूटते रहे। इस मौके पर एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सिटी डीपी सिंह, सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक त्रयंबक दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़वार संवाददाता के मुताबिक थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी ने सबसे पहले क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। इसके बाद अभिलेखों का गहन छानबीन किया। अलग-अलग मुकदमों के पत्रावलियों को देखा और उसे स्पष्ट करने को कहा।


 बाद में उन्होंने बंदीगृह, बैरक, थाना भवन, मेस आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद चौकीदारों से बातचीत की और उनके कार्यशैली को महत्वपूर्ण बनाने पर जोर दिया। कहा कि सबकुछ ठीक है, भवन थोड़ा जर्जर है, इसके लिए धन भी स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही भवन निर्माण शुरू कराया जाएगा। थानाध्यक्ष नीरज पाठक सहित 12 पुलिसकर्मियों का नाम एक्सिलेंट शिप आवार्ड के लिए भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed