फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   f you are not satisfied with the number you got in tenth, then you will be able to take the exam

दसवीं में मिले नंबर से नहीं संतुष्ट तो दे सकेंगे परीक्षा

Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
f you are not satisfied with the number you got in tenth, then you will be able to take the exam
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से दसवीं का परिणाम जारी करने के बाद अगर कोई छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह दोबारा परीक्षा दे सकेगा। बारहवीं की परीक्षा के साथ ही विद्यार्थी को ये अवसर प्रदान किया जाएगा। वहीं अगर विद्यार्थी ने पूरे वर्ष कोई परीक्षा नहीं दी है तो उसे ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोरोना से 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद जो नई मूल्यांकन नीति जारी की गई इसमें इस बार यह व्यवस्था दी गई है। इस संबंध में बोर्ड का आदेश जिले के 49 स्कूलों पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर नई मूल्यांकन नीति तैयार की है जिसे सभी स्कूलों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नई मूल्यांकन नीति के अनुसार छात्रों का परिणाम यूनिट टेस्ट, अर्द्धवार्षिक परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। 10 अंक यूनिट टेस्ट, 30 अंक अर्द्धवार्षिक परीक्षा और 40 अंक प्री बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने को प्रस्तावित तिथि 20 जून है। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर किसी स्कूल ने तीन बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया है तो विद्यार्थी को औसत के आधार पर अंक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगी 12 वीं की परीक्षा, ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होगें
सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं संभव हैं कि बोर्ड द्वारा जून के आखिरी और जुलाई माह के आरंभ में कराई जाएं। इसके लिए दिल्ली को छोड़ सभी राज्य तैयार हैं। परीक्षा होम सेंटर पर होगी और पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-पेपर सेंटर पर भेजा जाएगा।
आठ सदस्यीय टीम आवंटित करेगी नंबर
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के छात्रों को नंबर आवंटित करने के लिए बोर्ड द्वारा आठ सदस्यीय टीम के गठन का निर्देश जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को भेजा गया है। इसमें उस विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा पांच विषयों के विशेषज्ञ अध्यापक शामिल होंगे। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड से संबंधित करीब के दो स्कूलों के अध्यापक भी टीम का हिस्सा होगें, जो विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा आवंटित नंबरों के तौर तरीकों का सुपरविजन करेंगे।

सीबीएसई की ओर से दसवीं की परीक्षाओं को निरस्त करने के साथ ही रिजल्ट जारी करने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत अगर विद्यार्थी नंबर से संतुष्ट नहीं होता है तो उसे परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं अगर विद्यार्थी ने पूरे वर्ष कोई परीक्षा नहीं दी है तो उसके लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
- हर्ष श्रीवास्तव, प्रदेशउपाध्यक्ष, सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed