Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Expressed happiness by distributing sweets and bursting crackers

Ballia News: मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जताई खुशी

Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness by distributing sweets and bursting crackers
भाजपा की जीत के बाद सुखपुरा में खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता।संवाद
बलिया। पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सनातन संस्कृति और राम राज्य के अश्वमेध का घोड़ा है। जो प्रमाणित करता है कि देश की जनता का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है। यह निरंतर गतिशील रहेगा। ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने जिला कार्यालय पर भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरब से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश केसरिया के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ बंगाल की जनता ने ऐतिहासिक मतदान किया है। जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बंगाल और असम की जीत भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता की जीत है। पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर तथा आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस मौके पर देवेन्द्र यादव, आलोक शुक्ला, आलोक सिंह, विजय गुप्ता, माधव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : नगर पंचायत में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने जीत पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याण के प्रति समर्पण का परिणाम है। मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने इसे विकास, सुशासन और विश्वास की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बांसडीह : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कचहरी चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि बंगाल में भाजपा ने सरकार बनाकर यह साबित कर दिया कि चुनाव जीतना असंभव नहीं है। आनंद चौबे, शिवम गुप्ता, धीरज मिश्रा, अमित रावत, पप्पू चौबे आदि रहे। विशुनपुरा : कार्यकर्ताओं ने विशुनपुरा और मालीपुर बाजार में पटाखे छोड़कर तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पंचम गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक सिंह, बबलू प्रसाद, दीपक गुप्ता, रामजी ठाकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed