फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Explain earthquake prevention methods

भुकम्प आने पर क्या करें और क्या नहीं की दी जानकारी

Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Explain earthquake prevention methods
शहर के टाउन डिग्री कालेज में दैवीय आपदा को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते - फोटो : BALLIA
बलिया। टीडी कालेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित मॉक ड्रिल में दैवीय आपदा, खासकर भूकंप आने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए गए। इंसिडेंट कमांडर के रूप में मौजूद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के नेतृत्व में आग लगने, भूकंप आने पर ऊपरी मंजिलों पर लोगों के फंसे होने और अन्य आपदा के समय बचाव की तकनीक बताई गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा पर किसी का बस नहीं चलता। यह कब और किस रूप में आएगी इसका कोई समय नहीं होता, लेकिन कुछ सावधानियां बरत कर उसके प्रभाव को जरूर कम किया जा सकता है। यह तभी होगा जब लोगों को आपदा से बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी होगी। ऐसे मौके एक्सरसाइज में लोगों को समय निकालकर आना चाहिए और उन सावधानियों के बारे में जानकारी लेना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे विभाग, जिनसे आपात स्थिति में मदद ली जा सकती है, उनके पास मौजूद संसाधनों के साथ एक सूची बना लेनी चाहिए। हमेशा रूटीन में इस तरह का अभ्यास करते रहने की जरूरत है। उन्होंने अभ्यास करने वाले जवानों, स्काउट गाइड व अन्य लोगों की सराहना की।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार ने कहा कि भूकंप एक ऐसी आपदा है जिसमें बहुत समय नहीं मिलता है। आपात स्थिति में अगर जागरूक हो, बचाव की कुछ जरूरी जानकारी हो तो काफी हद तक जानमाल की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने आपात स्थिति पैदा होने से लेकर बचाव के विभिन्न तरीके समझाए। पशु विभाग के चिकित्सक ने अचानक आए भूकंप की स्थिति में पशुओं को कैसे बचाया जाए, इसके बारे में बताया। इस अवसर पर एडीएम रामआसरे, एसडीएम बेल्थरारोड राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर मोती लाल यादव, कोतवाल विपिन सिंह, टीएसआई सुरेशचंद द्विवेदी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास कर दिखाया गया
मॉक ड्रिल के दौरान टीडी कालेज के मैदान पर अलग-अलग स्टाल लगाकर आपदा में सावधानी और बचाव के बारे में बताया गया। मेडिकल एडपोस्ट, इंसीडेंट कमांड पोस्ट, लॉजिस्टिक सेक्शन, ऑपरेशन सेक्शन, प्लानिंग सेक्शन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग समेत अन्य स्टालों पर बचाव के तरीके बताए गए। आग लगने पर या भूकंप आने पर ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को कैसे बचाया जाए, इसका अभ्यास कर दिखाया गया। आपदा के दौरान पेड़ गिरने पर उसे जेसीबी और कटर मशीन से तत्काल हटाकर दिखाया गया। डीएम ने भ्रमण कर हर सेक्शन का अवलोकन किया। राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई व समस्त सेक्शन द्वारा किए जाने वाले राहत कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed