फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   exibition of congress on marketing godown

विपणन गोदाम पर कांग्रेस का धरना

Mon, 08 Dec 2014 11:05 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, बेल्थरारोड
संवाददाता, अमर उजाला, बेल्थरारोड Updated Mon, 08 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
exibition of congress on marketing godown
क्षेत्र के कई खरीद केंद्रों पर धान की खरीद न किए जाने से नाराज कांग्रेस
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विपणन गोदाम पर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष डा. शशिकांत त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताया। कहा कि सरकारी उदासीनता के चलते किसान मायूस हैं।

कहा कि क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी नहीं किए जाने से किसानों को औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों धान बेचने के लिए विवश होना पड़ा रहा है।

इस स्थिति पर रोष जताते हुए किसानाें ने निर्णयक संघर्ष का शंखनाद किया। चेतावनी दी कि खरीदारी शुरू नहीं कि गई तो किसानों को सड़क पर उतर कर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पडे़गा।

मौके पर पहुंचे विपणन निरीक्षक संजय गौतम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। गौतम ने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक धान की खरीदारी की जाएगी।

जानकारी दी कि तीस हजार कुंतल के सापेक्ष महज 26 कुंतल की खरीदारी हो सकी है। उन्होंने किसानों को मानक अनुरूप धान सुखाकर क्रय केंद्रों पर बेचने को कहा।

 इस मौके पर सहाब अहमद, अखिलेश कनौजिया, रामनगीना शास्त्री, अरूण श्रीवास्तव, लालू राम मिर्घा, सीपी सिंह, हरिवंश उपाध्याय, मुहम्मद आलाद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed