फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Excited women reached by forming a team

टोली बनाकर पहुंची उत्साहित महिलाएं

Thu, 03 Mar 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Excited women reached by forming a team
नवानगर। लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने जमकर अपने वोट की ताकत दिखाई। बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। महिलाओं ने निर्भीक होकर वोट डाला। कहीं महिलाएं अपने पति के साथ तो कहीं अपनी सहेलियों के साथ मतदान करने पहुंची।
विज्ञापन

करमौता स्थित पिंक बूथों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान के बाद कल्पना ने कहा कि मैंने विकास, महिला सुरक्षा के साथ परिवर्तन को आधार पर वोट दिया। ममता ने कहा कि इस बार भी मतदान में आधी आबादी आगे ही रहेगी। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान किया है। अपनी सहेली के साथ वोट डालने आई गायत्री ने बताया कि हम लोगों ने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागेदारी निभाई। वहीं पहली बार मतदान करने जा रही रितिका, पूजा व सोनी ने बताया कि शिक्षा, सुरक्षा के साथ रोजगार के लिए वोट किया। उत्साह से लबरेज आधी आबादी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरे उत्साह व जोश से मतदान किया। घूंघट की ओट से महिलाओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने को आगे आईं। कहीं सास-बहू तो कहीं देवरानी-जेठानी एक साथ टोली बना कर बूथ पर पहुंची। मतदान के बाद मतदाताओं में सेल्फी लेने की ललक दिखाई दी। आकर्षक तरीके से सजाए गए पिंक व मॉडल पोलिग बूथों में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में सारा दिन युवा, वयस्क, बुजुर्ग व महिला मतदाता सेल्फी लेते नजर आए। मतदान केंद्रों में सुबह से मतदान को लेकर लोगों की भीड़ नजर आने लगी थीं। मतदान केंद्रों रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed