फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Every tehsil will get 5.50 lakhs for giving blankets to the poor and lighting bonfires

गरीबों को कंबल देने व अलाव जलाने के लिए हर तहसील को मिलेंगे 5.50 लाख

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Every tehsil will get 5.50 lakhs for giving blankets to the poor and lighting bonfires
बलिया। दिनों-दिन बढ़ते ठंड को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शासन की ओर से कुल 33 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन कंबल खरीद के प्रत्येक तहसील को कंबल खरीद के लिए पांच लाख व अलाव जलवाने के लिए 50 हजार की धनराशि आवंटित करेगा। एडीएम की मानें तो कंबल खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

ठंड से असहायों को राहत देने के लिए हर वर्ष कंबल उपलब्ध कराने व ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाती है। शासन की ओर से इस वर्ष भी कंबल खरीदने व अलाव जलवाने के लिए कुल 33 लाख की धनराशि आवंटित की है। कंबल खरीद के लिए छह तहसीलों बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, बेल्थरारोड, रसड़ा व सदर को पांच-पांच लाख रुपये भेजे जाएंगे। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंबल खरीदारी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक तहसील को ग्रामीण इलाके के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवान के लिए 50 हजार की धनराशि उपलब्ध कराया जाएगा। नगर पालिका व नगर पंचायतें अपनी आय से अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीदती हैं। इस बाबत शासन से जिला प्रशासन व अधिशासी अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed