फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after the DM's order, the officer is missing from the office

Ballia News: डीएम के आदेश के बाद भी अधिकारी कार्यालय से गायब

Tue, 03 Jun 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Even after the DM's order, the officer is missing from the office
चिलकहर। नवागत जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ मातहतों को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में जनता दर्शन के सख्त निर्देश दिए थे। इसका असर चिलकहर ब्लाॅक के अधिकारियों पर नहीं दिखाई दे रहा है। ब्लॉक के बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय व खंड विकास अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को अधिकारियों व कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रहीं। यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार ऐसे देखने में आया है। फरियादी बाहर भीषण गर्मी में घूमते नजर आए।
विज्ञापन

समय : सुबह 10:40 बजे
पर बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी झाड़ू लगा रहा था। सीडीपीओ की कुर्सी खाली पड़ी थी। एक भी कर्मचारी का अता-पता नहीं था। सीडीपीओ कार्यालय के सुपरवाइजर तथा बड़े बाबू की कुर्सी खाली था।
विज्ञापन

समय : सुबह 10:47 बजे
खंड विकास अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी थी। फरियादी कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई भी उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं था। पूछने पर कर्मचारियों की ओर से सही जवाब भी नहीं दिया जा रहा था। फरियादियों का कहना था कि आज कोई पहला दिन नहीं है। किसी दिन भी समय से खंड विकास अधिकारी का न कार्यालय खुलता है न वह अपने कार्यालय में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय : सुबह 10:50 बजे
अकाउंटेंट कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। बाहर लोग परेशान घूम रहे थे। फरियादों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंप्यूटर कक्ष पूरी तरह से खाली पड़ा था। एक भी कर्मचारी का पता नहीं था। संबंधित ग्राम प्रधान बाहर भीषण गर्मी में कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। एडीओ पंचायत कार्यालय में कुर्सी खाली पड़ी थी। फरियादी बाहर घूम रहे थे।

डीपीओ केएम पांडेय से ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं था तो इस मामले की जांच की जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश का कहना है कि मेरे पास हनुमानगंज ब्लॉक का भी चार्ज है। मैं हनुमानगंज ब्लाॅक पर था। कर्मचारियों को समय से उपस्थित होना चाहिए। यदि नहीं उपस्थित थे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed