फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after ban, illegal business of poly bags

प्रशासनिक सतर्कता के बावजूद नहीं थम रहा पॉली बैग का अवैध कारोबार

Thu, 02 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Even after ban, illegal business of poly bags
प्लास्टिक बैग फ्री डे पर चित्तू पांडेय चौराहे पर बैखौफ पाली बैग में फल बेचता दुकानदार। - फोटो : BALLIA
बलिया। प्लास्टिक के थैले पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं। इसी लिए इस पर प्रतिबंध लगाया दिया गया है लेकिन लोग इसका इस्तेमाल करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। नगर से लेकर गांवों में पॉली बैग का इस्तेमाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दुकानदारों में न तो छापा का भय है और ना ही जुर्माना देने का। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है। हर साल लाखों टन प्लास्टिक बैग तैयार होते हैं। इसके अलावा पॉली बैग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पॉली बैग के खिलाफ विभिन्न सरकारी एजेंसियों के द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके प्लास्टिक के थैलों की बिक्री कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चोरी छिपे प्लास्टिक के झोलों का कारोबार बदस्तूर जारी है। जिले में भारी मात्रा में प्लास्टिक के थैलों का कारोबार होता है। सरकार द्वारा पॉली बैग पर प्रतिबंध लगाने के उपरांत शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अब तक करीब 16 कुंतल प्लास्टिक के थैलों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही इसका कारोबार करने वाले दुकानदारों से करीब दो लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। बावजूद इसके प्लास्टिक की कारोबार में कोई कमी नहीं आई है। जानकार बताते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान प्रशासनिक महकमे का पॉली बैग से ध्यान हटने के कारण प्लास्टिक थैलों के कारोबार में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

-
प्रतिबंध के बाद शहर में प्लास्टिक के थैलों के इस्तेमाल और कारोबार को नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध के लिए समय-समय पर छापामारी की जाती है। दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच माह में 16 क्विंटल पॉली बैग जब्त
जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की ओर से की गई छापामारी में वर्ष 2019 के नवंबर में 26.400 क्विंटल प्लास्टिक के थैले जब्त किए गए थे। अलग-अलग दुकानदारों से 92000 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। 2019 के दिसंबर में 2 क्विंटल प्लास्टिक के थैलों को जब्त करने के साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 2020 के जनवरी माह में नगर में कार्रवाई करते हुए नपा प्रशासन ने 945 किलो पॉली बैग को जब्त किया और अलग-अलग दुकानदारों से 50 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला। इसी क्रम में फरवरी में 250 किलो और मार्च में 63.60 किलो प्लास्टिक के थैलों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा जब्त किया गया तथा 25 हजार और नौ हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed