फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Escalation continues in Ganga and Saryu, Saryu flowing above danger mark on DSP head

गंगा और सरयू में बढ़ाव जारी, डीएसपी हेड पर सरयू खतरा निशान से उपर बह रही

Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Escalation continues in Ganga and Saryu, Saryu flowing above danger mark on DSP head
तुर्तीपार रेग्युलेटर पर दबाव बनाती सरयू नदी की लहरे। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में गंगा और सरयू के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। गंगा में तेजी से बढ़ाव होने लगा है। सरयू भी दो दिनों से बढ़ाव पर है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। शनिवार को गायघाट में गंगा का जलस्तर 54.200 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा निशान से 3.415 मीटर नीचे हैं। प्रति घंटे लगभग दो सेमी की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। इसी तरह सरयू नदी भी बढ़ाव पर है। डीएसपी हेड पर नदी लाल निशान 64.01 मीटर से 13 सेमी ऊपर बह रही है। चांदपुर में सरयू खतरा निशान 58 मीटर पर बह रही है जबकि मांझी में खतरा निशान 55.15 मीटर से 1.40 मीटर नीचे है। दोनों नदियां अभी बढ़ाव पर हैं।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। लाल निशान से ऊपर बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे से जलस्तर में वृद्धि के बाद शनिवार को दोपहर जलस्तर स्थिर हो गया। जलस्तर में स्थिरता से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को जलस्तर 64.140 मीटर पर स्थिर हो गया। जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है। लाल निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी के तेवर में कमी हुई है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में घटाव का पूर्वानुमान किया है। हालांकि नदी का पानी खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर अधिक है। फिर भी कमी की संभावना से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। जलस्तर में घटाव के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रहा है। कृषि योग्य भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। गौरतलब है कि नदी के उस पार देवरिया जिले में बने कटानरोधी ठोकर से टकराने के बाद नदी की धारा सीधे मुड़ते हुए तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचती है, जिससे कटान हो रहा है। उधर, कोइली मोहान ताल, गौरी ताल, घोसा से जुड़े गांवों में जलजमाव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। नदी की प्रकृति में ठहराव से बाढ़ की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। फिर भी नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर। क्षेत्र में लगातार वर्षा होने के कारण गंगा और सरयू के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। एक तरफ गंगा नदी में तेजी से बढ़ाव होने लगा है तो वहीं दूसरी तरफ सरयू नदी के जलस्तर में भी दो दिनों से वृद्धि हो रही है। इससे नदी के किनारे के गांवों सहित आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को गायघाट में गंगा का जलस्तर 54.200 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां जलस्तर 53.570 मीटर था। गंगा में 16 घंटे में 34 सेमी बढ़ाव हुआ है। वही मांझी घाट स्थित सरयू नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह 53.650 मीटर दर्ज हुआ तो शाम को 53.750 मीटर दर्ज किया गया। सरयू में 8 घंटे में 100 सेमी बढ़ाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed