फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Equipped with modern health services Women's Hospital

आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस महिला अस्पताल

Wed, 20 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 20 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Equipped with modern health services Women's Hospital
जिला महिला अस्पताल में भी अब आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। गंभीर परिस्थितियों में शिशुओं को लेकर महानगरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब नई स्वास्थ्य सेवाओं के जरिये उनका इलाज यहीं हो सकेगा। अस्पताल में गायनी ओटी, एनआईसीयू, प्रशासनिक भवन, सीएमएस कक्ष, स्टोर कक्ष, किचन ब्लाक, रैन बसेरा का बुधवार को काबीना मंत्री अंबिका चौधरी, रामगोविंद चौधरी और राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने किया। इस दौरान नीरज शेखर ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि पहले मैं कराए गए विकास कार्यों को गिनाना जरूरी नहीं समझता था लेकिन ऐसी परिस्थितियां पैदा की जा रही हैं। इसके चलते आज ऐसा करना पड़ रहा है। पिता चंद्रशेखर की याद ताजा करते हुए कहा कि वे कहा करते थे कि कोई भी कार्य करो तो उसे किसी से कहो नहीं लेकिन वर्तमान परिवेश में यह लागू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि लोग कहते हैं कि केंद्र सरकार ने फला कार्य कराया है लेकिन उसी पार्टी के एक सांसद अपने ही मुखिया मोदी के सामने कहता है कि मैं कौन सा कार्य लेकर जनता के बीच में जाऊं। कहा कि मुझेे भी लोग कहते हैं कि मैं प्रदेश सरकार के मंत्रियों में दबकर रह जाता हूं लेकिन मैं किसी से दबता नहीं हूं बल्कि बड़े होने के नाते सम्मान करता हूं। कहा कि मोदी ने विदेश से काला धन मंगाने की बात की थी लेकिन आज काला धन के मुद्दे पर बोलने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आदमी के लिए तीन चीजें आवश्यक है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों के लिए धन की व्यवस्था। कहा कि सदर अस्पताल हो या महिला अस्पताल मुफ्त की दवाएं और सुविधाएं देने का हम वादा किए हैं तो पूरा करेंगे। किसी भी हाल में गरीब मरीज को दवा खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। काबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे। संसाधनों का रोना रोकर मरीजों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

काबीना मंत्री नारद ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के हिसाब से देखा जाए तो सबसे बढ़िया कार्य सपा सरकार ने किया है। मुलायम सिंह यादव ने पहली बार ही सरकार बनाने के बाद 14 रुपये की जगह ओपीडी पर्ची का मूल्य एक रुपये कर दिया।


दूसरी बार सरकार बनने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला अस्पताल के अधिकांश जांचों को मुफ्त कर दिया। कहा कि समाजवादी सरकार की ही देन है कि जिले में डिजिटल एक्सरे लगने जा रहा है। इस मौके पर डीएम मुरली मनोहर लाल, सीएमओ डा. पीके सिंह, डा. विमला सिंह, डा. ज्योत्सना, डा. जया पाठक, डा. राशिद अहमद, अतुल श्रीवास्तव, सत्या सिंह, अर्चना द्विवेदी, मनोज राय, कविंद्र के अलावा सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, भीम यादव, लक्ष्मण गुप्ता, किशन प्रताप सिंह, मृत्युंजय तिवारी, शिवजी राय चंदेल, राणा सिंह, अरुण सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, पंकज चौधरी, डा. विश्राम सिंह, नंदगोपाल गुप्ता, डा. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जमाल आलम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed