फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   entrance examination Polytechnic

कहीं पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में परेशानी न हो खड़ी

Sat, 30 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 30 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करने बलिया आएंगे। इसी दिन पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा है। जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 15000 छात्र परीक्षा देंगे। पीएम के आने से सड़कों पर एका-दूका ही वाहन चलेंगे। जगह-जगह चेकिंग भी होगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पडे़गी। मोदी के कार्यक्रम स्थल माल्देपुर से महज 200 मीटर की दूरी में बने दो परीक्षा केंद्रों  के परीक्षार्थियों के के लिए तो वहां पहुंचकर ढंग से परीक्षा दे पाना कि सी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


बलिया में आयोजित उज्ज्वला कार्यक्रम के शोर शराबे के बीच पॉलीटेक्निक के 1500 छात्रों को मोदी कार्यक्रम के शोर के बीच प्रवेश परीक्षा देनी होगी। कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर अनिता मेमोरियल और 150 मीटर की दूरी पर नागाजी विद्यालय है। स्वाभाविक बात है कि इतने बडे़ आयोजन के कारण कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर का एरिया पूरी तरह संवेदनशील रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में अनिता मेमोरियल में लगभग 750 और नागाजी विद्यालय में लगभग 800 बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं मोदी के कार्यक्रम का शोर शराबा रविवार को सुबह से ही शुरू हो जाएगा। 10 बजे से कार्यक्रम परवान चढ़ने लगेगा, 12 बजे तक मोदी जी भी पधारेंगे। लेकिन प्रथम पाली में आठ बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक होने के कारण छात्र का ध्यान परीक्षा के प्रति केंद्रित न होकर भटक भी सकता है। कुछ भी हो 1500 बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने को लेकर परीक्षा देने तक काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed