फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ensure purchase of crop, payment should be done on time

फसल की खरीद हो सुनिश्चित, समय से हो भुगतान

Sun, 27 Sep 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ensure purchase of crop, payment should be done on time
नरही क्षेत्र के सोहांव स्थित एक निजी स्कूल आयोजित बैठक के दौरान बीमा कंपनियों का एक सूर से विरोध ? - फोटो : BALLIA
नरही। पूर्वांचल किसान मोर्चा की बैठक सोहांव स्थित एक निजी स्कूल परिसर में हुई, जिसमें किसानों ने मांग किया कि सरकारी रेट पर हर किसान का धान, गेहूं, मसूर, चना की खरीद सुनिश्चित हो तथा तय मूल्य से कम पर कोई खरीदारी कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। किसानों का भुगतान एक सप्ताह के अंदर हो।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को फसल बीमा के नाम पर ठगा जा रहा है। बैठक में कोटवा नारायणपुर से कोट अंजोर पुर तक रिंग बांध बनाने की मांग की गई। कहा कि जब किसानों के प्याज की पैदावार हुई तो प्याज का रेट 8 रुपये किलो था और अब प्याज 40 रुपया किलो बिक रहा है। ऐसे में इलाके में प्याज भंडारण की व्यवस्था होनी चाहिए। पूर्वांचल में किसान बड़े पैमाने पर खेतों की सिंचाई डीजल से करते हैं। इसलिए गेहूं, धान का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो होना चाहिए। सिंचाई की सुविधा के साथ कम रेट पर बिजली आपूर्ति देने की मांग की गई। बैठक में वंशनारायण राय, कमलाकांत सिंह, डा. शिवनारायण सिंह, डा. अनिल राय, डा. शोभनाथ सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विनोद राय, चन्द्रभान सिंह, सोहन सिंह, योगेन्द्र साधू, अनिल कुमार राय, पीडी सिंह, प्रमोद कुमार राय, वेदप्रकाश राय आदि रहे। अध्यक्षता अक्षय कुमार राय व संचालन केडी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed