फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachments and potholes stretching for 200 metres on the route to the Dadri Fair

Ballia News: ददरी मेले के रास्ते में अतिक्रमण और 200 मीटर तक गड्ढे

Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Encroachments and potholes stretching for 200 metres on the route to the Dadri Fair
नगर के ददरी मेला में जाने वाली अधूरी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : Samvad
बलिया। बलिया की पहचान ददरी मेले की औपाचारिक शुरूआत हो चुकी है। लेकिन मेला स्थल तक पहुंचने वाली सड़क ही खराब है। हर साल 75 लाख से ज्यादा का राजस्व देने वाले मेले की राह में अतिक्रमण और 200 मीटर तक गड्ढे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के दिन से नंदी ग्राम आबाद होने लगेगा। इसको लेकर नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी हैं। एक साल पहले एनएच-31 से जगन्नाथ चौधरी तिराहे से धरनीपुर तक जाने वाले बंधे का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य कराया गया । इस पर लगभग 33 करोड़ खर्च किया गया। लेकिन ददरी मेला की तरफ जाने वाले इस प्रमुख मार्ग के शुरुआत में ही लगभग 200 मीटर अतिक्रमण न हटने के कारण कार्य अवरुद्ध हो गया। इसके कारण अभी तक मार्ग पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका। इसके चलते आने व जाने वालों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जगन्नाथ चौधरी तिराहा से मेला होते ही धरनीपुर तक जाने वाले मार्ग में प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर 15 गांवों के लोगों का आना- जाना होता है। इसे देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इसका चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया था। वहीं अतिक्रमण करने वालों के घरों का पानी गिरने के कारण सड़क गड्ढा युक्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से मार्ग में पड़ने वाले अतिक्रमण का निशान एक साल पहले ही लगा दिया गया है। उसके बाद कुछ लोग अतिक्रमण हटा लिए लेकिन अभी भी करीब 10 मकान अतिक्रमण किए हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के बार-बार प्रयास के बाद भी अतिक्रमणकारी उसे हटा नहीं रहे हैं। वहीं, मेला में पशुओं समेत अन्य जानवरों को लेकर आने वाले व्यापारियों को दिक्कत उठानी पड़ेगी।
10 लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया
लोक निर्माण विभाग के अनुसार कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया है लेकिन अभी बाईं तरफ के 10 लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। इससे सड़क का निर्माण कार्य बाधित हो गया है। एई इं.एस के सिंह ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है। नाली का पानी गिरने से सड़क दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बिना मकान खाली किए उसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती है। मार्ग तक कई मकान बने हैं।
जनेश्वर मिश्र सेतु व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को भी जोड़ेगा मार्ग
ददरी मेला होते हुए जनेश्वर मिश्र सेतु तक जाने वाला यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग जनेश्वर मिश्र सेतु से जोड़ता है। उसके बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस को भी जोड़ता है। इससे बिहार से ददरी मेला में आने वाले व्यापारियों को भी काफी मदद मिलेगी। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के चालू होने पर गैर प्रांत व जनपद के व्यापारी सीधे इस मार्ग से मेले में आ सकेंगे। एनएच-31 पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा ने बताया कि ददरी मेला जाने वाले मार्ग को जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन से बात हुई है। अतिक्रमण हटाकर तत्काल मार्ग को ठीक कराया जाएगा, जिससे मेले में आने वालों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed