फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachment removed from sports ground after 47 years.

Ballia News: 47 साल बाद खेल मैदान से कब्जा हटवाया

Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from sports ground after 47 years.
रेवती के विशुनपुरा गांव के खेल के मैदान को अंतिम रूप दिलाते प्रधान। संवाद
रेवती। ग्राम पंचायत विशुनपुरा के बभनौली तपा रेवती में 0.0400 हेक्टेयर की खेल मैदान की जमीन 47 वर्ष बाद कब्जा मुक्त हुई। यह भूमि अभिलेखों में खेल के मैदान के रूप में दर्ज थी। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह चौहान ने राजस्व टीम के साथ मिलकर इसे कब्जा मुक्त करवाया। इसके बाद वहां एक व्यायामशाला भी स्थापित किया गया। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रधान चौहान ने बताया कि वे पिछले तीन साल से इस कार्य के लिए प्रयासरत थे। भविष्य में इसे ग्रामीणों के लाभ के लिए आदर्श खेल का मैदान बनाया जाएगा। ग्रामीण हरेंद्र, अनिल चौहान और राजेंद्र चौहान ने प्रधान की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस मैदान से बारात ठहरने सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed