फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachment removed from railway area, needed JCB

रेलवे क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण, गरजी जेसीबी

Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from railway area, needed JCB
बेल्थरारोड। रेलवे क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल मजदूरों और जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने दो दिसंबर को सर्कुलेटिंग एरिया और रेल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को देख नाराज डीआरएम ने मातहत अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए थे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने गत 14 दिसंबर को रेल सीमा के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था। रेलवे द्वारा सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा कर 16 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने स्वत: अतिक्रमण हटाना शुरू भी कर दिया था। शनिवार को बचा अतिक्रमण हटाने के लिए आईओडब्ल्यू दिलीप सिंह, सहायक अवर निरीक्षक एचएन तिवारी के नेतृत्व में मजदूरों, जेसीबी और पुलिस बल के साथ टीम पहुंची। टीम ने डाकबंगला रोड और डीएवी ढाले के आसपास रेलवे क्षेत्र में अभियान चलाकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इसके अलावा टीम द्वारा मालगोदाम रोड कुंडल ढाला और अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed